ssl icon 18+ icon license icon

मेगा मूला

मेगा मूला इंडिया

मेगा मूला दुनिया की सबसे मशहूर जैकपॉट स्लॉट मशीन है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा खेला जाने वाला ऑनलाइन गेम भी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका नाम गिनीज रिकॉर्ड में सबसे बड़ी रकम के ऑनलाइन जैकपॉट के तौर पर भी दर्ज है।

गिनीज रिकॉर्ड के मुताबिक 2015 में मेगा मूला का जैकपॉट 1.32 करोड़ पौंड यानी लगभग 1,12,71,19,358 रुपये तक गया था। लेकिन तब से मेगा मूला की जैकपॉट मशीन रुकी नहीं है और यह लकी जैकपॉट विनर्स को लगातार लाखों-करोड़ों रुपये बांटती आ रही है।

यह स्लॉट मशीन एक प्रोग्रेसिव जैकपॉट है जिसमें लोग अलग-अलग अॅनलाइन कसीनो से दाव लगाते हैं जिससे जैकपॉट की रकम हर साल बढ़ती जाती है। इस जैकपॉट स्लॉट की पॉपुलैरिटी में साल दर साल इजाफा भी हो रहा है, साथ में जैकपॉट का साइज भी बढ़ रहा है।

1.
10Cric

Welcome bonus up to ₹75,000

2.
LeoVegas

Get up to ₹30,000 in Welcome Bonus

3.
Royal Panda

Get 100% bonus up to ₹10,000

क्या है मेगामूला.इन?

यह दुनिया के सबसे पॉपुलर जैकपॉट स्लॉट मेगा मूला के इंडियन फैंस के लिए बनाया गया पेज है। यहां इस शानदार ऑनलाइन स्लॉट से जुड़ी तरह तरह की जानकारियां और खबरें दी जाती हैं। मेगामूला.इन प्लेयर्स को जैकपॉट के रिजल्ट पर नजर रखने में मदद भी करता है।

पेज पर सबसे ऊपर लाइव ट्रैकर है जो प्लेयर्स को पल-पल बताता रहता है कि वह कितने का जैकपॉट जीत सकता है। हम इंडियन प्लेयर्स को टिप्स के जरिए बताते हैं कि वे सुरक्षित तरीके से कहां दाव लगा सकते हैं। उन प्लेयर्स को किस इंडियन ऑनलाइन कसीनो में क्या मिल सकता है, यह जानने के लिए हमने उनका रिव्यू किया है।

मेगा मूला जैकपॉट स्लॉट क्या है?

यह स्लॉट गेम सवाना थीम वाला है जिसमें आपको अफ्रीका के मशहूर जानवर दिखेंगे। गेम की मशीन कैसे काम करती है, यह जानना बहुत आसान है। इसमें 5 रील, 3 रो और 25 पे लाइन यानी विनिंग लाइन होती हैं। फ्री स्पिन और जैकपॉट बोनस गेम, इस अॅनलाइन स्लॉट के दो खास खूबियां हैं। तीन तस्वीरें जैसे, बैंगनी रंग के बंदर एक कतार में दिखने पर प्लेयर को फ्री स्पिन मिलते हैं। जैकपॉट बोनस गेम अचानक कभी भी शुरू हो सकता है। ऐसा होने पर आपको धमाकेदार मेगा मूला जैकपॉट व्हील को घुमाने का मौका मिलेगा।

प्रोग्रेसिव जैकपॉट

जैकपॉट व्हील के जरिए आपको चार तरह के जैकपॉट जीतने का मौका मिलेगा, जिनमें से हरेक में जीत की रकम अलग-अलग होगी।

मेगा जैकपॉट – लोग मेगा मूला इसी के लिए खेलते हैं। इस जैकपॉट में कम से कम दस लाख डॉलर होते हैं। यह प्रोग्रेसिव जैकपॉट है, इसलिए इसमें हर स्पिन पर जैकपॉट बड़ा हो जाता है। ऐसे में जीत की लिमिट सिर्फ दस लाख डॉलर की नहीं रहती। मेगा जैकपॉट में जीत की औसत रकम 64,28,914 डॉलर यानी 54,98,30,969 रुपये रही है। इसलिए आप इतने का जैकपॉट तो जीत ही सकते हैं।

मेजर जैकपॉट – यह जीत की संभावना के हिसाब से दूसरा सबसे बड़ा जैकपॉट होता है। इस जैकपॉट में भी इतनी मोटी रकम मिलती है कि जिंदगी बदल जाए। इसमें कम से कम 10,000 डॉलर मिलते हैं जबकि एवरेज मेजर जैकपॉट 30,901 डॉलर का रहा है। औसतन इतनी रकम जीतने की संभावना तो है लेकिन रकम 2,00,447 डॉलर तक जा सकती है जो अब तक का सबसे बड़ा मेजर जैकपॉट है।

माइनर जैकपॉट – यह दूसरा सबसे छोटा जैकपॉट होता है। जीत की रकम अच्छी होती है, लेकिन इतनी नहीं कि आपकी जिंदगी संवार दे। हां, आप इतना जरूर पा लेंगे कि छोटे मोटे शौक पूरे कर सकें। 100 डॉलर से शुरू होने वाले इस जैकपॉट में प्लेयर्स को औसतन 169 डॉलर की रकम मिली है। यह जैकपॉट हर दो घंटे और 23 मिनट पर लगता है, इसलिए जीत की संभावना ज्यादा रहती है।

मिनी जैकपॉट – सबसे छोटा जैकपॉट 10 डॉलर से शुरू होता है और इसके लगने की संभावना सबसे ज्यादा रहती है। भले ही आपका सपना इसे जीतना नहीं होगा, लेकिन यह तो कह ही सकेंगे कि आप इंडियन मेगा मूला जैकपॉट विनर रहे हैं। बस किसी को मत बताइगा कि आपने मिनी जैकपॉट जीता है।

कब लग सकता है जैकपॉट?

जैकपॉट स्लॉट कब खेलने से जीत की संभावना ज्यादा रहेगी, इसके पीछे स्टैटिस्टिक्स वाली कई थ्योरी काम करती हैं। यह सही है कि जैकपॉट लगना किस्मत की बात होती है। इसलिए इसके लिए दांव लगाने का कोई सही या गलत समय नहीं होता। लेकिन कुछ समय ऐसा जरूर होता है जो जैकपॉट स्लॉट खेलने के लिहाज से बेहतर होता है।

मेगा मूला इंडिया जैकपॉट की प्रोग्रेस पर नजर रखने के लिए आप इस पेज में ऊपर दिए गए जैकपॉट ट्रैकर को यूज कर सकते हैं। यह टैकर ऑफिशियल मेगा मूला गेम से कनेक्ट रहता है और मेगा जैकपॉट की रकम के बारे में हर पल की खबर देता है।

अगर आपको यह जानने की बड़ी उत्सुकता हो रही है कि आपका जैकपॉट कब लग सकता है, तो आप उसके बारे में यहां पढ़ सकते हैं-

मोबाइल से जीतें जैकपॉट

बहुत से इंडियन प्लेयर्स अपने मोबाइल पर जैकपॉट स्लॉट खेलना पसंद करते हैं, क्योंकि उससे उन्हें जब जहां चाहें, तब वहां खेलने की पूरी आजादी होती है। कई बार कुछ लोगों को लगता है कि जैकपॉट व्हील घुमाकर किस्मत आजमाने का यह सही समय है, लेकिन तब उनके पास कंप्यूटर नहीं होता।

मेगा मूला इंडिया के मोबाइल वर्जन पर आप जब जहां चाहें, जैकपॉट व्हील घुमा सकते हैं। आपको मलाल नहीं रहेगा कि आप उस खास मौके पर दांव नहीं लगा पाए। 2012 में जब से मोबाइल वर्जन लॉन्च हुआ है, तबसे इसका इस्तेमाल करने वाले प्लेयर्स की संख्या बढ़ ही रही है। HTML5 सेटअप के चलते यह गेम आईफोन, एंड्रॉयड फोन और टैबलेट, सभी पर आराम से चलता है।

मजे की बात यह है कि हाल में जितने भी जैकपॉट जीते गए हैं, उनमें से ज्यादातर के लिए मोबाइल फोंस पर दांव लगाए गए थे। तो फिर देर किस बात की। चार्ज कीजिए अपना मोबाइल और लग जाइए। हो सकता है कि अगले मेगा मूला इंडिया जैकपॉट के लकी विनर आप ही हों।

आप कहां जीत सकते हैं जैकपॉट?

आपको मेगा मूला ज्यादातर इंडियन ऑनलाइन कसीनो में मिल जाएगा। सब इस बात पर निर्भर करता है कि आप कैसा ऑनलाइन कसीनो ढूंढ रहे हैं। हमारा फेवरेट तो ये नीचे वाला हैः

1.
LeoVegas

Get up to ₹30,000 in Welcome Bonus

लिस्टेड मेगा मूला इंडियन कसीनो बनने के लिए क्या जरूरी है?

प्लेयर्स की सेफ्टी को देखते हुए मेगा-मूला.इन पर उन्हीं ऑनलाइन इंडियन कसीनो को रिकमेंड किया जाता है, जो इन सख्त नियमों पर खरा उतरते हैं-

  • गैंबलिंग लाइसेंस होना जरूरी है, मतलब कानूनी तरीके से चल रहा हो
  • मेगा मूला इंडिया का प्रमोशन इस तरह करे कि वह मेगा-मूला.इन के यूजर्स के लिए फायदेमंद हो
  • पेमेंट ऑप्शन फास्ट और सिक्योर हो
  • हाई स्टैंडर्ड वाला कस्टमर सपोर्ट हो
  • ऑनलाइन इंडियन कसीनो के पास फटाफट और कई तरह के विड्रॉल का ऑप्शन हो
  • रुपये में सर्विस ऑफर करे
  • शानदार मोबाइल कसीनो हो

मेगा मूला को माइक्रोगेमिंग का सपोर्ट

माइक्रोगेमिंग ने मेगा मूला को डिवेलप किया है और यह गेम स्टूडियो का अब तक का सबसे कामयाब स्लॉट रिलीज है। दुनिया भर के यूजर्स इस स्लॉट मशीन को पिछले दस साल से इस्तेमाल कर रहे हैं और इसकी पॉपुलैरिटी साल दर साल बढ़ रही है।

माइक्रोगेमिंग दुनिया की सबसे पुरानी और भरोसेमंद स्लॉट प्रोवाइडर कंपनी है। यह सिर्फ बेहतरीन जैकपॉट स्लॉट, लाइव कसीनो और वीडियो स्लॉट ही मुहैया नहीं कराती है बल्कि इसके अपने कसीनो भी हैं। आपको ज्यादातर फ्री स्पिन और नो-डिपॉजिट ऑफर इसके ही कसीनो में मिलेंगे।

डाउनलोड कसीनो

जब हाई स्पीड इंटरनेट, मोबाइल फोन और सिक्योर वेबसाइट नहीं थे, तब माइक्रोगेमिंग दुनियाभर के कसीनो को सपोर्ट देती थी। उस समय कंप्यूटर पर गेम खेलने के लिए सॉफ्टवेयर को डाउनलोड किया जाता था। अब भी कुछ कसीनो हैं जो गेम के डाउनलोड वर्जन मुहैया कराते हैं, लेकिन हमारी सलाह यह है कि आप उनसे दूर ही रहें।

  • आप मेगा मूला उसी डिवाइस पर खेल पाएंगे जिस पर आप सॉफ्टवेयर डाउनलोड करके चलाएंगे
  • आप मोबाइल पर खेल नहीं पाएंगे क्योंकि सॉफ्टवेयर सिर्फ कंप्यूटर के लिए बनाए गए हैं
  • हो सकता है कि कसीनो का डाउनलोडेड वर्जन आज के स्टैंडर्ड के हिसाब से अप टू डेट नहीं हो और हो सकता है कि उनके नियम और शर्तें पुरानी हों और ग्राहक के तौर पर आपके लिए फायदेमंद नहीं हों।
  • नो डाउनलोड कसीनो

हम ज्यादातर इसी ऑप्शन को चुनने की सलाह देते हैं क्योंकि इससे गेम में ज्यादा आजादी मिलती है और बेहतर कंट्रोल रहता है। इसको डेस्कटॉप, मोबाइल और टैबलेट, तीनों पर खेला जा सकता है, लेकिन हम में से ज्यादातर आजकल मोबाइल पर गेम खेलना पसंद करते हैं। इंडिया में 90 पर्सेंट से ज्यादा लोग गेम खेलने के लिए मोबाइल वर्जन यूज करते हैं। इसीलिए हममें जिन कसीनो को रिकमेंड किया है, उन सबके पास मोबाइल कसीनो भी है।

मेगा मूला फर्जीवाड़ा है?

आमतौर पर लोग सोचते हैं कि जो चीज बहुत अच्छी लगती है, वह असल में वैसी होती नहीं है। लेकिन मेगा मूला के साथ ऐसा कुछ नहीं है। ऑनलाइन मेगा मूला जैकपॉट से किस तरह के कसीनो जुड़ सकते हैं, इसके लिए डिवेलपर फर्म माइक्रोगेमिंग ने बेहद सख्त नियम बनाए हैं।

जैकपॉट को लेकर ज्यादातर शिकायतें हार बर्दाश्त नहीं करने वाले प्लेयर्स ही करते हैं। वीडियो स्लॉट्स की तरह यह भी किस्मत का खेल है और इसमें जीत सभी को नहीं मिल सकती। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यह कोई फर्जीवाड़ा नहीं है। ज्यादा खतरा उठाए इसको कैसे खेल सकते हैं, इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां देखें।

मेगा मूला के वर्जन

नए प्लेयर्स को ऑनलाइन जैकपॉट गेम के असली होने पर शक उसके कई वर्जन होने के चलते भी होता है। बाजार में फिलहाल मेगा मूला के इतने वर्जन चल रहे हैं-

  • ओरिजनल वर्जन – अफ्रीका थीम वाला है
  • 5 रील डाइव – हाई पावर्ड अमेरिकी मोटर थीम वाला है
  • समरटाइम – हॉलिडे थीम वाली मेगा मूला फ्रूट मशीन
  • आइसिस – प्राचीन मिस्र के थीम वाला स्लॉट
  • द डार्क नाइट – यह वर्जन बैटमैन की फेमस मूवी ‘द डार्क नाइट’ पर आधारित है

डार्क नाइट वर्जन को छोड़कर बाकी सभी अब भी खेले जा रहे हैं, लेकिन ज्यादातर लोग ओरिजनल वर्जन को खेलते हैं, इसलिए वहां जैकपॉट लगने का चांस ज्यादा रहता है।

अब तक के सबसे पॉपुलर जैकपॉट स्लॉट की कहानी

2006 में बना लीजेंडरी जैकपॉट गेम शुरुआत की ऑनलाइन प्रोग्रेसिव जैकपॉट स्लॉट मशीनों में एक था। नवंबर 2007 में पहला जैकपॉट विनर चुनने वाला यह गेम दुनिया भर के प्लेयर्स को मालामाल बनाने में जुटा है।

दक्षिण अफ्रीका के एक शख्स ने 43,00,000 रैंड का जैकपॉट जीता था जो उस समय 2,48,07,168 रुपये के बराबर था। आप खुद देख सकते हैं कि सबसे बड़ा जैकपॉट 11 साल में बढ़कर 45 गुना हो चुका है। आप पिछले कुछ जैकपॉट की रकम में हुई बेहिसाब बढ़ोतरी को देखेंगे तो आपको लगेगा कि आपके लिए किस्मत आजमाने का यही सही समय है। जैकपॉट की बढ़ती पॉपुलैरिटी बताती है कि प्लेयर्स की संख्या बढ़ने से इसका साइज बड़ा हो रहा है और यह जल्दी जल्दी लोगों को जैकपॉट लग भी रहा है।

इंडिया में जैकपॉट गेम का फ्यूचर

जैकपॉट के ज्यादातर शुरुआती विनर खासतौर पर यूरोप के थे, क्योंकि ज्यादातर प्लेयर भी वहीं के थे। लेकिन इंडियन प्लेयर्स की संख्या जिस कदर बढ़ रही है, उससे अगला जैकपॉट विनर इंडिया से होने की संभावना बन रही है। अब तक जैकपॉट का कोई भी विनर इंडियन नहीं रहा है। किसी इंडियन ने जैकपॉट जीतने का दावा खुलेआम तो नहीं ही किया है। ऐसे में जैकपॉट के अगले इंडियन विनर आप भी हो सकते हैं। जिस तरह जैकपॉट की रकम बढ़ रही है उससे यह भी मुमकिन है कि सबसे बड़ा अॅनलाइन जैकपॉट जीतने का गिनीज रिकॉर्ड आप ही तोड़ दें।

प्रोग्रेसिव जैकपॉट काम कैसे करता है?

मेगा जैकपॉट का साइज देखकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। ऐसा कैसे हो सकता है कि कोई कसीनो बिना दिवालिया हुए 1,89,00,000 डॉलर का जैकपॉट बांट दे। तो सुनिए। सारा जादू प्रोग्रेसिव जैकपॉट या यूं कहें कि वाइड एरिया नेटवर्क प्रोग्रेसिव का है।

हम आपको समझाते हैं। प्रोग्रेसिव जैकपॉट तीन तरह के होते हैं।

  1. स्टैंडअलोन प्रोग्रेसिवः यह एक तरह की स्लॉट मशीन होती है और बाकी सभी प्रोग्रेसिव जैकपॉट की तरह इसमें भी जैकपॉट टिकर होता है। फर्क सिर्फ जैकपॉट के साइज में होता है, जो खास मशीन के जरिए लगाए गए दांव से बढ़ता है। यह पहला प्रोग्रेसिव जैकपॉट अब आउटडेटेड माना जाता है।
  2. लोकल प्रोग्रेसिवः यह लोकल पर फोकस वाला पहला लिंक्ड प्रोग्रेसिव जैकपॉट था। इसमें मशीनें कसीनो के भीतर एक दूसरे से जुड़ी होती हैं। यह जैकपॉट बड़ा होता है लेकिन साइज में मेगा मूला जितना नहीं पहुंच सकता।
  3. वाइड एरिया नेटवर्क प्रोग्रेसिवः मेगा मूल इसी टाइप का जैकपॉट है। इसमें बड़े इलाके में चलने वाले कसीनो और वहां लगी अलग तरह की कई मशीनें आपस में जुड़ी होती हैं। इससे जैकपॉट की रकम हमारी सोच से कई गुना ज्यादा हो जाती है। नेटवर्क से जितने ज्यादा कसीनो और प्लेयर जुड़ेंगे जैकपॉट का साइज उतना ही बड़ा होगा। मेगा मूला भारत ही नहीं दुनिया भर के ऑनलाइन कसीनो से कनेक्ट है। इसी वजह से यह दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन जैकपॉट चला पा रहा है।

मेगा मूला इस मायने में भी खास है कि इसका मिनिमम गारंटीड जैकपॉट 10,00,000 डॉलर का है। और तो और यह जैकपॉट का साइज बड़ा करने के साथ ही रिजर्व भी बना रहा है ताकि उसकी वैल्यू हमेशा हाई रहे।

अब हम उस सवाल पर लौटते हैं कि कैसे कोई कसीनो दिवालिया हुए बिना जैकपॉट का पैसा प्लेयर को चुका पाता है। जैसा कि हमने पहले बताया है कि कई कसीनो मिलकर जैकपॉट बनाते हैं क्योंकि किसी एक के लिए पूरा पैसा देना नामुमकिन होगा। चूंकि जैकपॉट का मैनेजमेंट स्लॉट गेम का डिवेलपर करता है, इसलिए पूरी पेमेंट माइक्रोगेमिंग करता है। यह काम अलग अलग कसीनो के प्लेयर्स से मिली दांव की रकम से होता है। इसलिए आप भरोसा रखिए कि जैकपॉट जीतने पर आपको पाई-पाई का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए आपको बस मेगामूला.इन के लिस्टेड कसीनो में से किसी एक के जरिए साइन अप करना होगा।

मेगा मूला जैकपॉट के भाग्यशाली विजेता

जैकपॉट अपनी शुरुआत से अब तक 53 से ज्यादा प्लेयर्स को करोड़पति बना चुका है। जैकपॉट जीतने वालों को मिलने वाली रकम हर साल बढ़ रही है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यह रकम 2016 से 2018 के बीच सिर्फ दो साल में दोगुना हो गई थी।

एक लकी विनर ग्रेट ब्रिटेन के पूर्व सैनिक जॉन हेवुड का नाम तो गिनीज बुक में दर्ज है। 1.32 करोड़ पौंड के जैकपॉट ने उनकी जिंदगी बदल दी। उन पैसों से उनकी अपनी जिंदगी तो शानदार हो ही गई, उन्होंने अपने प्रियजनों का जीवन भी संवार दिया। आप यहां सुन सकते हैं कि मिस्टर हेवुड जैकपॉट कैसे जीते और उनकी जिंदगी की कायापलट हो गई।

फर्स्ट टाइमर्स के लिए मेगा मूला इंडिया का कसीनो गाइड

आप जैकपॉट जीतना चाहते हैं लेकिन आप ऑनलाइन कसीनो के लिए नए हैं और आपको पता नहीं है कि क्या करें। फिक्र करने की कोई बात नहीं। सबको कहीं न कहीं शुरुआत करनी ही पड़ती है। हमने एक गाइड तैयार की है जिसको पढ़ने से पता चलेगा कि आपको क्या जानना और करना है जिससे आप आपकी गेमिंग एकदम आसान हो जाएगी।

  1. मेगा मूला ऑफर करने वाला कोई इंडियन ऑनलाइन कसीनो ढूंढें। इसके लिए इस पेज पर सर्टिफाइड ऑनलाइन कसीनो की लिस्ट देखें। आपको अपनी पसंद का कसीनो मिल जाएगा।
  2. साइन अप करें और अपना एकाउंट बनाएं। हमने जिन कसीनो का जिक्र किया है, उनके यहां साइन अप के प्रोसेस के बारे में बताया गया है।
  3. डिपॉजिट करें- यूं तो ज्यादातर कसीनो के पास पैसा जमा कराने के कई तरीके होते हैं लेकिन इसके लिए हम आपको ई-वॉलेट का इस्तेमाल करने की सलाह देंगे। ई-वॉलेट से पेमेंट करने पर प्रोसेसिंग स्पीड तेज रहती है। इससे आप डिपॉजिट करते ही खेलना शुरू कर सकते हैं। स्क्रिल अच्छा ई-वॉलेट है।
  4. गेम खेलना शुरू करें- मेगा जैकपॉट पर दांव लगाने के लिए मेगा मूला इंडिया पर असली रुपयों से खेलना शुरू करें। हो सकता है कि अगला जैकपॉट आप ही जीतें और करोड़पति बन जाएं।
  5. जीत की रकम कैसे पाएं- आप मेन गेम या जैकपॉट या मेगा मूला फ्री स्पिन जीतने पर कुछ रुपये निकालना चाहेंगे। ज्यादातर कसीनो में यह काम एक से ज्यादा तरीके से होता है, लेकिन हम इसके लिए भी आपको ई-वॉलेट यूज करने की सलाह देंगे।

फिर देर किस बात की। किस्मत पर दाव लगाइए और रुपये कमाइए। फिर लीजिए जिंदगी के मजे।